महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
शिव शँकर शम्भु सदा, सबके हरते ताप
सच्चे मन से शम्भु का करते हैं हम जाप।। शिव की महिमा का सदा, करते जो गुणगान उनको मिलता सदा ही, इस जग में सम्मान।।
गाते मगन हो शिव भजन, देकर ढोल पे थाप सच्चे मन से शम्भु का, करते हैं हम जाप।। भांग धतूरा बेल पत्र, भक्त चढ़ाते आन धूप दीप चंदन अगर, मेवा अरु मिष्ठान।। भोले शंकर सब कहें, मन के भोले आप सच्चे मन से शम्भु का, करते हैं हम जाप।।
|